Uncategorized

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 नायक नीरज कुमार सिंह 03-08-1973 -1-07-1999

शौर्य नमन – बलिदान दिवस –
नायक नीरज कुमार सिंह
03-08-1973 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती रूबी देवी
यूनिट – 22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
धनासक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक (CLERK) नीरज कुमार सिंह का जन्म 3 अगस्त 1973 को बिहार के लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा ब्लॉक के सिंगारपुर गांव में श्री योगेंद्र प्रसाद सिंह के परिवार में हुआ था। नीरज कुमार सिंह अपने माता-पिता की एकमात्र संतान थे। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था।
वर्ष 1999 में 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन हैदराबाद में तैनात थी। मई 1999 में बटालियन को कारगिल युद्ध क्षेत्र में पहुंचने के आदेश दिए गए। “ऑपरेशन विजय” में, 11 जुलाई 1999 की प्रातः बटालिक सेक्टर के धनासक में ग्रेनेडियर्स और शत्रुओं के मध्य भीषण संघर्ष हो रहा था।
शत्रु तोपखाने की भयानक गोलाबारी में, नायक नीरज कुमार सिंह अपने साथियों को गोला बारूद व शस्त्रों की अति आवश्यक आपूर्ति कर के लौट रहे थे। लौटते समय उन्हें शत्रु तोपखाने की गोलाबारी से घातक छर्रे (SPLINTERS) लगे और वह वहीं पर वीरगति को प्राप्त हो गए।
नायक नीरज कुमार सिंह के बलिदान को भारत में, युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 💐🙏💐
जय हिंद!! जय जवान!!

#shauryanaman #snf #shauryanamansamiti #shauryagatha #shauryasaga #rameshchandrasharma(bharat) #ngo #shauryamitra #blog #real hero #reel #superheros

नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक  पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 हवलदार राज कुमार वशिष्ठ 07-11-1965 – 11-07-1999

gathaadmin

शौर्य चक्र (मरणोपरांत) यूनिट – 6 डोगरा रेजिमेंट सिपाही सूरज प्रकाश 20-03-1974 – 11-07-1997

gathaadmin

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 सैपर दलजीत सिंह 1973 -11-07-1999

gathaadmin

Leave a Comment