शौर्य नमन – बलिदान दिवस –
राइफलमैन संतोख सिंह
1971 – 13-07-1999
वीरांगना – श्रीमती नरेन्द्र कौर
यूनिट – 20 जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
राइफलमैन संतोख सिंह का जन्म वर्ष 1971 में, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल थोहड़ा ग्राम पंचायत के जटौली गांव में, श्री संसार चंद के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1990 में, वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 20 JAK राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1997 में उनका विवाह हुआ था।
“ऑपरेशन विजय” में, 13 जुलाई 1999 अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
राइफलमैन संतोख सिंह के बलिदान को भारत में, युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 


जय हिंद!! जय जवान!!
Follow on Instagram
:
Follow on Facebook
Subscribe on YouTube
shauryanaman2019@gmail.com
+91 9111010007
नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन
