शौर्य नमन – बलिदान दिवस –
नायक ज्ञान सिंह बिष्ट
यूनिट – 17 गढ़वाल राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक ज्ञान सिंह का जन्म उत्तरप्रदेश (अब उत्तराखंड) के पौड़ी गढ़वाल जिले के लबिंठा गांव में स्व. श्री बालम सिंह बिष्ट के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 17 गढ़वाल बटालियन में, राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में, 14 जुलाई 1999 को वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
नायक ज्ञान सिंह बिस्ट के बलिदान को, भारत में युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 


जय हिंद!! जय जवान!!
Follow on Instagram
:
Follow on Facebook
Subscribe on YouTube
shauryanaman2019@gmail.com
+91 9111010007
नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन
