Uncategorized

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 हवलदार राज कुमार वशिष्ठ 07-11-1965 – 11-07-1999

शौर्य नमन – बलिदान दिवस –
हवलदार राज कुमार वशिष्ठ
07-11-1965 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती रक्षा देवी
यूनिट – 22 ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट
धनासक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
हवलदार (CLERK) राज कुमार का जन्म 7 नवंबर 1965 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले की घुमारवीं तहसील के मसधान गांव में श्री शिव राम वशिष्ठ एवं श्रीमती विद्या देवी के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वर्ष 1985 में वह भारतीय सेना की ग्रेनेडियर्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन में ग्रेनेडियर के पद पर नियुक्त किया गया था। वर्ष 1999 में 22 ग्रेनेडियर्स बटालियन हैदराबाद में तैनात थी। मई 1999 में बटालियन को कारगिल युद्ध क्षेत्र में पहुंचने के आदेश दिए गए।
“ऑपरेशन विजय” में, 11 जुलाई 1999 की प्रातः बटालिक सेक्टर के धनासक में ग्रेनेडियर्स और शत्रुओं के मध्य भीषण संघर्ष हो रहा था। शत्रु तोपखाने की भयानक गोलाबारी में, हवलदार राजकुमार अपने साथियों को शस्त्रों व गोला बारूद की अति आवश्यक आपूर्ति कर के लौट रहे थे। लौटते समय शत्रु तोपखाने की गोलाबारी से उनकी छाती और पेट में, गोले के घातक छर्रे (SPLINTERS) लगे और वह वहीं वीरगति को प्राप्त हुए।
हवलदार राज कुमार वशिष्ठ के बलिदान को भारत में युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 💐🙏💐
जय हिंद!! जय जवान!!

#shauryanaman #snf #shauryanamansamiti #shauryagatha #shauryasaga #rameshchandrasharma(bharat) #ngo #shauryamitra #blog #real hero #reel #superheros

नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक  पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन

Related posts

सेना मेडल (मरणोपरांत) यूनिट – 7 पैराशूट रेजिमेंट नायक गोपाल सिंह

gathaadmin

भारत-पाक युद्ध 1947-48 लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट वीर चक्र यूनिट – 3 गढ़वाल राइफल्स

gathaadmin

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 गनर सजीव गोपाल पिल्लई वीर चक्र (मरणोपरांत) यूनिट – 4 फील्ड रेजिमेंट बंप का संग्राम

gathaadmin

Leave a Comment