Uncategorized

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 सैपर दलजीत सिंह 1973 -11-07-1999

शौर्य नमन – बलिदान दिवस —
सैपर दलजीत सिंह
1973 – 11-07-1999
वीरांगना – श्रीमती हरजिंदर कौर
यूनिट – 108 इंजिनियर रेजिमेंट
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
सैपर दलजीत सिंह का जन्म वर्ष 1973 में पंजाब के रामा मंडी में, सरदार कृपाल सिंह एवं श्रीमती तविंदर कौर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात उनके पिता ने उन्हें काम सीखने के लिए किसी मैकेनिक के यहां रखा था, किंतु दलजीत सिंह का मन उस कार्य में नहीं लगता था। अंततः वह भारतीय सेना की कॉर्प्स ऑफ इंजिनियर्स में रंगरूट के रूप में भर्ती हो गए। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 108 इंजिनियर रेजिमेंट में, सैपर के पद पर नियुक्त किया गया था।
“ऑपरेशन विजय” में, 11 जुलाई 1999 को अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
सैपर दलजीत सिंह के, बलिदान को भारत में, युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 💐🙏💐
जय हिंद!! जय जवान!!
नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक  पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन

Related posts

ऑपरेशन रक्षक 2018 पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीणा 25-10-1993-11-07-2018 सेना मेडल, वीरता (मरणोपरांत)

gathaadmin

भारत-पाक युद्ध 1947-48 लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट वीर चक्र यूनिट – 3 गढ़वाल राइफल्स

gathaadmin

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 राइफलमैन जीत बहादुर लिम्बु यूनिट – 1/11 गोरखा राइफल्स

gathaadmin

Leave a Comment