Uncategorized

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 नायक कृष्ण बहादुर थापा 24-06-1964 – 11-07-1999 यूनिट – 4/3 गोरखा राइफल्स

शौर्य नमन – बलिदान दिवस
नायक कृष्ण बहादुर थापा
24-06-1964 – 11-07-1999
यूनिट – 4/3 गोरखा राइफल्स
वीरांगना – श्रीमती मीरा थापा
बटालिक का संग्राम
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
नायक कृष्ण बहादुर थापा का जन्म 24 जून 1964 को उत्तरप्रदेश अब उत्तराखंड के देहरादून जिले के सेलाकुई कस्बे में श्री मोहन सिंह थापा के घर में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात वह भारतीय सेना की 3 गोरखा राइफल्स रेजीमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 3 गोरखा राइफल्स की 4 बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था। अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न परिचालन परिस्थितियों और स्थानों पर सेवाएं देते हुए वर्ष 1999 तक वह नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे।
“ऑपरेशन विजय” में, हजारों फीट ऊंचे, हिमाच्छादित, कठिन चढ़ाई कु लंबवत पहाड़ियों के, शत्रु के तोपखाने व स्वचालित शस्त्रों की गोलाबारी में घिरे बटालिक सेक्टर के संग्राम में, 11 जुलाई 1999 को अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से युद्ध करते वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
नायक कृष्ण बहादुर थापा के बलिदान को भारत में युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 💐🙏💐
जय हिंद!! जय जवान!!
#shauryanaman #snf #shauryanamansamiti #shauryagatha #shauryasaga #rameshchandrasharma(bharat) #ngo #shauryamitra #blog #real hero #reel #superheros
नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक  पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन

Related posts

एक सैनिक एक योद्धा एक सिपाही जो

gathaadmin

ऑपरेशन रक्षक 2018 पैराट्रूपर मुकुट बिहारी मीणा 25-10-1993-11-07-2018 सेना मेडल, वीरता (मरणोपरांत)

gathaadmin

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 हवलदार राज कुमार वशिष्ठ 07-11-1965 – 11-07-1999

gathaadmin

Leave a Comment