Uncategorized

“बीएसएफ में भर्ती होने के साथ मृत्यु से विवाह हो गया है। “सब इंस्पेक्टर बलराम जोशी 30-11-1976 – 11-07-2000 सीमा सुरक्षा बल (BSF)

बीएसएफ में भर्ती होने के साथ मृत्यु से विवाह हो गया है।”
—— बलिदान दिवस ——
सब इंस्पेक्टर बलराम जोशी
30-11-1976 – 11-07-2000
सीमा सुरक्षा बल (BSF)
सब इंस्पेक्टर बलराम जोशी का जन्म 30 नवंबर 1976 को मध्यप्रदेश के उज्जैन नगर के महानंदानगर में श्री राधेश्याम जोशी एवं श्रीमती सरजू देवी के तीन पुत्रियों के पश्चात चौथी संतान के रूप में हुआ था। वह BSF में उप निरीक्षक थे। वह मात्र 25 साल के थे। परिवारजन जब बलराम के विवाह की बात करते थे, तो वह एक ही उत्तर देते थे कि “बीएसएफ में भर्ती होने के साथ मृत्यु से विवाह हो गया है।”
बलराम जम्मू कश्मीर की जिस नाल चौकी पर तैनात थे उसकी आकृति जूते की नाल की भांति थी। अनेक किमी पैदल चलकर उस चौकी तक जाना पड़ता था। इस चौकी के चारों ओर पाकिस्तानी सीमा थी। पाकिस्तानी भाग ऊंचाई पर होने से हमारे सैनिकों को पलटवार में अत्यधिक कठिनाई होती थी। 11 जुलाई 2000 को नाल चौकी पर संपूर्ण रात्रि दोनों ओर से गोलाबारी हुई। भोर में पाकिस्तानियों ने राकेट लॉन्चर दागा जिसका प्राणघातक आघात लगने से वह वीरगति को प्राप्त हो गए।
रक्षाबंधन पर उनकी तीनों ज्येष्ठ बहिनें उनकी प्रतिमा को राखाी बांधती हैं। इस अवसर पर मिष्ठान्न वितरण होता है, बैंड भी बजाया जाता है। उज्जैन के शहीद पार्क में स्थापित प्रतिमा पर प्रतिवर्ष उनके जन्म दिवस और बलिदान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
सब इंस्पेक्टर बलराम जोशी के बलिदान को भारत में युगों युगों तक स्मरण किया जाएगा। 💐🙏💐
जय हिंद !! जय जवान!!
नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक  पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है
टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन

Related posts

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 हवलदार राज कुमार वशिष्ठ 07-11-1965 – 11-07-1999

gathaadmin

हवलदार धनाराज मुथप्पन कीर्ति चक्र यूनिट – मद्रास रेजिमेंट CI/IS ऑपरेशन्स

gathaadmin

भारत-पाक युद्ध 1947-48 लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट वीर चक्र यूनिट – 3 गढ़वाल राइफल्स

gathaadmin

Leave a Comment