Uncategorized

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 लांस नायक सुखजीत सिंह रूपियाल 15-08-1970 – 14-07-1999 वीरांगना – श्रीमती तविंदर कौर 28 राष्ट्रीय राइफल्स / 4 JAK राइफल्स

शौर्य नमन – बलिदान दिवस –
लांस नायक सुखजीत सिंह रूपियाल
15-08-1970 – 14-07-1999
वीरांगना – श्रीमती तविंदर कौर
28 राष्ट्रीय राइफल्स / 4 JAK राइफल्स
ऑपरेशन विजय
कारगिल युद्ध 1999
लांस नायक सुखजीत सिंह का जन्म 15 अगस्त 1970 को जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले के खेड़ी गांव में सरदार शेर सिंह रूपियाल एवं श्रीमती रावल कौर के परिवार में हुआ था। शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात 15 अप्रैल 1988 को वह भारतीय सेना की जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स रेजिमेंट में रंगरूट के रूप में भर्ती हुए थे। प्रशिक्षण के पश्चात उन्हें 4 JAK राइफल्स बटालियन में राइफलमैन के पद पर नियुक्त किया गया था।
अपनी बटालियन में भिन्न-भिन्न स्थानों और परिचालन परिस्थितियों में सेवाएं देते हुए वह लांस नायक के पद पर पदोन्नत हो गए थे। वर्ष 1999 में, वह जम्मू-कश्मीर के आतंकवाद विरोधी अभियानों में लगी हुई 28 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के साथ प्रतिनियुक्त थे।
“ऑपरेशन विजय” में, 14 जुलाई 1999 को, हजारों फीट ऊंची, हिमाच्छादित, कठिन चढ़ाई की, शत्रु तोपखाने और स्वचालित शस्त्रों की गोलाबारी से घिरी हुई मश्कोह घाटी में, अदम्य साहस, दृढ़ निश्चय एवं वीरता से संघर्ष करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हुए थे।
वर्तमान समय में, इनका परिवार जम्मू जिले के बाथेरा कस्बे में रह रहा है।
लांस नायक सुखजीत सिंह रूपियाल के बलिदान को भारत में, युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। 💐🙏💐
जय हिंद!! जय जवान!!

#

#bhagatsingh #sukhdev #rajguru
#IndianArmedForces
#IndianArmyDay
#JaiHind
#SaluteToIndianArmy
#ArmyStrong
#SiachenWarriors
#ArmyLife
#IndianDefence
#SoldiersOfIndia
#BraveHearts
#StandWithIndianArmy
#Website
https://www.shauryanaman.com/

https://www.shauryanaman.org/
:
Follow on Instagram
https://www.instagram.com/shauryanamanngo/
:
Follow on Facebook
https://www.facebook.com/ShauryaNamanNGO
:
Subscribe on YouTube
https://www.youtube.com/c/shauryanaman
:
#Id
shauryanaman2019@gmail.com
:
#Contact
+91 91110-10008
:
#indianarmy #india #army #indianairforce #indiannavy

#kargil #shauryagatha #13july #shauryanaman #kargilwar #news #imp #army #salute 

नोट :- हम किसी भी जानकारी को पूर्ण सत्य होने का दावा नहीं करते हैं . हमारा उद्देश्य हमारे नायकों की जानकारी जनमानस तक  पहुचाना है यह जानकारी गूगल /सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त किया गया है

टीम शौर्य गाथा शौर्य नमन

Related posts

भारत-पाक युद्ध 1947-48 लांस हवलदार अमर सिंह बिष्ट वीर चक्र यूनिट – 3 गढ़वाल राइफल्स

gathaadmin

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 नेपाल के मूल निवासी थे शहीद राजकुमार राय

gathaadmin

ऑपरेशन विजय कारगिल युद्ध 1999 नायक नीरज कुमार सिंह 03-08-1973 -1-07-1999

gathaadmin

Leave a Comment